भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्द ही अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान करने वाली...

भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्द ही अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान करने वाली...

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में जल्द ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है. सूत्रों के अनुसार, पार्टी मार्च के मध्य तक, यानी 15 या 16 मार्च के आसपास अपने नए अध्यक्ष की घोषणा करने की योजना बना रही है. यह निर्णय पार्टी द्वारा 13 से ज्यादा राज्यों में संगठनात्मक चुनाव संपन्न करने के बाद लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी के बारे में फैसला पार्टी के भीतर एक सहमति बनाकर लिया जाएगा.

महिला नेतृत्व को प्राथमिकता?

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह संकेत दिया है कि भाजपा महिला नेतृत्व को प्राथमिकता दे सकती है और दक्षिण भारत से एक महिला को अध्यक्ष बनाने की संभावना है, ताकि पार्टी दक्षिणी राज्यों में अपनी मजबूत उपस्थिति और संगठनात्मक संदेश दे सके. अगर यह फैसला लिया जाता है, तो आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हो सकती हैं.

कौन हैं 'दक्षिण की सुषमा'?

सूत्रों के अनुसार, दग्गुबाती पुरंदेश्वरी का नाम इस दौड़ में सबसे आगे चल रहा है. 66 वर्षीय पुरंदेश्वरी का भाजपा में लंबा अनुभव है. 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने संगठनात्मक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वर्तमान में आंध्र प्रदेश भाजपा की प्रमुख के रूप में कार्यरत पुरंदेश्वरी को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच बड़ी लोकप्रियता हासिल है. उनकी वक्तृत्व कला और पांच भाषाओं में दक्षता के कारण उन्हें 'दक्षिण की सुषमा स्वराज' के रूप में जाना जाता है. पार्टी में उनके प्रभावशाली नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है.

Tags:

About The Author